Friday, June 23, 2017
Sunday, March 26, 2017
सिफारिश नहीं सर्वे के आधार पर मिलेगा टिकट
-देर रात प्रदेश भाजपा आफिस पहुंचे अमित शाह
- कोर ग्रुप की बैठक भी हुई, नहीं मिलेगा मौजूदा पार्षद को टिकट
दिल्ली नगर निगम चुनाव को भाजपा ने नाक का सवाल बना लिया है। यही वजह है कि पंच परमेश्वर सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश भाजपा आफिस पहुंचकर प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप की बैठक ली। सूत्रों ने बताया कि अमित शाह ने साफ कर दिया है कि मौजूदा पार्षदों के टिकट काटने के फैसले पर भाजपा बैकफुट पर न आकर कायम रहेगी। साथ ही किसी सिफारिश के आधार पर किसी भी व्यक्ति को टिकट नही दिया जाएगा। राष्ट्रीय भाजपा द्वारा एक निष्पक्ष सर्वे चल रहा है, जिसके आधार पर ही टिकटों का बंटवारा होगा।
सूत्रों ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की यह बैठक पहले से प्लानिंग का हिस्सा नहीं थी। देर शाम को सभी पदाधिकारियों की बैठक की सूचना दी गई। और कुछ ही देर बाद सभी पदाधिकारी प्रदेश कार्यलय पंत मार्ग पहुंच गए। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी पहुंच गए। जिसके बाद केन्द्रीय नेताओं और अमित शाह की अगुवाई में प्रदेश के पदाधिकारी और सांसदो की बैठक हुई। जिसमे उन्होंने आने वाले वीरवार यानि 30 मार्च तक हर मंडल की बैठक कर ली। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को आदेश दिए कि वह काम बांटकर लोकसभा अनुसार सभी मंडलों की बैठक कर ले। साथ ही ध्यान रखें की वह कार्यकर्ताओं को भाषण न देकर उनकी बात सुने और समझे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के आलावा केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, अनिल जैन, जितेन्द्र सिंह मौजूद थे।
सूत्रों ने बताया कि भाजपा को 9 अप्रैल को होने वाले राजौरी गार्डन विधानसभा चुनाव पर भी जमकर मेहनत करने के निर्देश आलाकमान ने दिए है। भाजपा का मानना है किअगर भाजपा इस सीट को जीतती है तो उसका फायदा आने वाले निगम चुनाव में मिलेगा।
साभार : पंजाब केसरी
Monday, February 13, 2017
Tuesday, December 27, 2016
हुजुर आते-आते बहुत देर कर दी
- - साल के आखिरी में अध्यक्ष बदलने का लिया फैसला
- - अगले साल निगम चुनाव में होगी मनोज तिवारी की परीक्षा
- - उप चुनाव में भी तीन में सिमट गई थी भाजपा
Thursday, September 22, 2016
व्हाट्सएप्प और फेसबुक को टक्कर देने पर औंधे मुंह गिरा गूगल
व्हाट्सएप्प और
फेसबुक मैंसेजर को टक्कर देने चला गूगल औंधे मुंह गिरा है। आलम यह है कि दो दिन
बीत जाने के बाद भी गूगल संभल नहीं पा रहा है। दरअसल पूरा मामला गूगल के हाल ही
में लांच किए गए ALLO एप्प का है। गूगल ने यह एप्प लांच किया तो सर्वर
पर पड़े लोड की वजह एप्पलीकेशन ने काम करना भी बंद कर दिया। यही नहीं जब लोगों ने
इसे डाउनलोड़ करने पर बेड कमैंट दिए तो गूगल माफी मांगते भी दिखाई दिया। आनन फानन
में गूगल ने लोगों को ई-मेल भेजकर अपने सेवाओं को दुरूस्त करने आश्वासन भी दिया।
और लोगों से कमैंट सुधारने का आग्रह किया। लेकिन बावजूद इसके एप्प ने सही काम करना
शूरु नहीं किया। जिसकी वजह ALLO एप्प तो लोग
डाउनलोड़ कर रहे हैं। लेकिन काम न करने की वजह से अपना गुस्सा गूगल प्ले स्टोर पर
निकाल रहे है।Saturday, September 17, 2016
Wednesday, September 14, 2016
गाय के गोबर के उपलो पर भारी डिस्काउंट
आपने कपडे से लेकर खाने पीने का सामान तो ऑनलाइन बिकता हुआ देखा, खरीदा और सुना होगा लेकिन गाय का गोबर ऑनलाइन बिके तो यह बात थोड़ी हैरान करने वाली है। लेकिन अब हैरान होने की जरुरत नहीं है। जी हा सही पकड़ा आपने अब आप गाय के गोबर के उपले भी ऑनलाइन खरीद सकते है। यही नहीं उपले बेचने वाली इस ऑनलाइन वेबसाइट ने भारी डिस्काउंट भी इन उपलो पर दे रखा है।99 रुपए से 400 रुपए तक के उपले खरीदने का ऑप्शन इस वेबसाइट पर है। वेबसाइट ने इन उपलो की बिक्री घरो में होने वाले हवन के लिए शुरू की है। जिसे आप ऑनलाइन खरीदकर उपयोग कर सकते है।
http://search.shopclues.com/?subcats=Y&status=A&pname=Y&product_code=Y&match=all&pkeywords=Y&search_performed=Y&z=1&q=cow+dunke+cakes&auto_suggest=0&cid=0&dispatch=products.search
-
आते आते पत्रकार सबी लोगो की तरह मैंने भी २००९ में १२ साल स्कूल जाकर आखिर बारहवी पास कर ही ली जब पड़ना था तो हम मस्ती करा करते थे स्कूल में ड...
-
एक के बाद रेल हादसे बंद होने का नाम नहीं ले रहे है, और एक के बाद बेगुनाहों की जान जाती जा रही है | इससे रेल मंत्रालय को कोई असर नहीं पड़ता...








