Sunday, January 9, 2011

दिल्ली नगर निगम भी फेसबुक पर

 दिल्ली नगर निगम भी फेसबुक पर
आधुनिक युग में हर सेवा को आधुनिक बनाने का प्रयास किये जा रहे है.  पहले
तो सिर्फ  निजी संस्थान या निजी कार्यालय से ही आधुनिक सेवा मिल पाती थी
लेकिन जब जमाना सोशल नेट्वोर्किंग से चलने लगा हो तो अब भला  सरकारी
कार्यालय फिर इसमें कैसे पीछे रह सकते हैं. अब वह भी निजी संस्थानों की
तरह अपनी सेवाओं  को चुस्त करना चाहते है  और फिर ऐसे कदमो में दिल्ली
वाले कैसे पीछे रह सकते हैं.  अब तो आप समझ ही गए होंगे कि  हम किसके
बारे में बात कर रहे हैं.   तो आपने सही समझा हम दिल्ली नगर निगम की
फेसबुक सेवा की बात कर रहे है जो हाल ही में शुरू  की गई है जिसमे अप
बिना किसी सरकारी दफ्तर के धक्के  खाए अपनी समस्या दिल्ली नगर निगम के
बड़े अधिकरियो तक पंहुचा सकते हैं.    इसका तरीका भी काफी सरल है इसके
लिए बस आपको अपने फेसबुक खाते में जाकर  दिल्ली नगर निगम  का लिंक पेज
खोलना है जिससे चंद सेकंड में आपकी शिकायत नगर निगम के  बड़े अधिकारियों
तक पहुँच  जाएगी और दिल्ली नगर निगम क बड़े अधिकारी आपकी समस्या का  जबाब
भी लगभग  २४ घंटे में दे देंगे  तो है ना कितना आसान  अब दिल्ली नगर निगम
में शिकायत  दर्ज करना |

 दिल्ली वालों  को  रास आ रहा है फेसबुक

जब दिल्ली नगर निगम ने सेवा शुरू  कर ही दी है तो भला इसमें दिल्ली वाले
कैसे पीछे रह सकते है
कुछ ही दिन पहले  शुरू  की गई फेसबुक की इस सेवा का दिल्ली वाले जमकार
फ़ायदा उठा रहे हैं.  अब तक लगभग १८०० दिल्ली वासियों ने इस सेवा को पसंद
किया है और इसमें १५० के आस पास तस्वीरें इस सेवा की वाल पर पेस्ट की जा
चुकी है  जिसमे दिल्ली वालो का रुझान इस तरफ बढता नजर आ रहा है
तो अब वो दिन दूर नहीं की जब दिल्ली नगर निगम शिकायत  दर्ज होने क बाद २४
घंटे हल भी निकाल  देगी

चुनावी पैतरा भी खेल रहा है दिल्ली  नगर निगम

जब चुनाव सिर पर हो  तो सारे  चुनावी दल उसकी तैयारी में बहुत पहले से ही
लग जाते हैं.    लगभग एक वर्ष बाद नगर निगम के  चुनाव होने है और इसके
लिए नगर निगम में सत्ता में  रही भाजपा दोबारा सत्ता में आने  की कोई कसर
नहीं छोडना  चाहती  इसलिए ऐसी  सेवा की शुरूआत  करके दिल्ली नगर निगम
जनता का ध्यान  आकर्षित कर रही है लेकिन कुछ भी मान लीजिये चाहे चुनाव के
 बहाने ही  जनता को फ़ायदा तो हो ही रहा है 

दिल्ली में स्थानीय स्वायत्त शासन का विकास

सन् 1863 से पहले की अवधि का दिल्ली में स्वायत शासन का कोई अभिलिखित इतिहास उपलब्ध नहीं है। लेकिन 1862 में किसी एक प्रकार की नगर पालिका की स्थ...