Saturday, September 8, 2018

तालकटोरा स्टेडियम में दिखाई दिए पूर्वोत्तर के रंग,राजनाथ ने दिया हर समय मदद का भरोसा




दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में “माई होम इंडिया” NGO द्वारा आयोजित नेस्ट-फेस्ट 2018 कार्यक्रम में पूर्वोत्तर राज्यों के नूतन छात्रों का स्वागत किया गया। इस सांस्कृतिक व संगीतमय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्र सरकार के गृहमंंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर को जिगर का टुकड़ा बताते हुये कहा कि इन राज्यों के विकास के बिना भारत के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पूर्वोत्तर के नागरिकों की मदद से वहां उग्रवाद को दबाने और शांति का माहौल बनाने में सफलता हासिल की है।
नेस्ट फेस्ट कार्यक्रम में नार्थ ईस्ट के युवाओं के संबोधित करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री उत्तर पूर्व राज्यों को अष्ट लक्ष्मी” बनाने के संकल्प से आगे बढ़ रहे हैं। हम अपने युवाओं और उनकी दक्षता के बल पर इन्हें विकसित राज्य बनाने के सपने को जरुर पूरा करेंगे।तालकटोरा में अपने भाषण में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि माई होम इंडिया जैसे देश को जोड़ने का काम कर रही है, वैसे ही हमारी सरकार कनेक्टिविटी क्रांति पर काम कर रही है। उड़ान योजना के अन्तर्गत जजल्द ही पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के दिल्ली से जोडने के लिए डायरेक्ट हवाई सेवा शुरु की जा रही हैं।उत्तर पूर्व राज्यों के युवाओं के चेहते फुटबाल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया ने कहा जब भी कोई मेरा (होम) घर पूछता है तो मैं हमेशा कहता हूं कि मेरा होम इंडिया है। माई होम इंडिया” संस्था मुझे वही भावनात्मक भाव देती है। भूटिया ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि भारत को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय एकता पर जोर देने की बहुत जरुरत है। सुनील देवधर के नेतृत्व में ये संस्था उत्तर पूर्वी राज्यों के नागरिकों को शेष भारत को जोड़ने का काम भागीरथ प्रयास कर रही है।

नार्थ ईस्ट काउंसिल के सचिव राम मुईवा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में भारत के 1829 में पहला क्रांतिकारी नार्थ ईस्ट से ही थे। उन्होंने कहा कि माई होम इंडिया और नेस्ट फेस्ट” जैसे कार्यक्रम उत्तर भारत की संस्कृति को शेष भारत में प्रचार प्रसार करने  के अभूत कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर केन्द्रिय विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पूर्वोत्तर के युवाओं के बौद्धिक क्षमता की बहुत तारीफ की।
माई होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर ने पूर्वोत्तर राज्यों की क्षेत्रिये भाषाओं में अभिवादन किया और राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो सबसे अधिक बार पूर्वोत्तर जाने वाले देश के पहले गृह मंत्री हैं।  उनके कार्यकाल में पूर्वोत्तर में एक भी उग्रवादी घटना नहीं हुयी है और वहां सुरक्षा का माहौल बना है। सुनील देवधर ने कहा कि माई होम इंडिया पूर्वोत्तर के भाई बहनों के लिए देश के हर कोने को उनके घर जैसा बनाने का काम कर रही है। देश को एक सूत्र में बांधने के लिए हम इस बंधुत्व की भावना को और आगे बढ़ाते रहेंगे। ये संस्था नार्थ ईस्ट के नूतन छात्रों के स्वागत के लिए देश के कई हिस्सों में पिछले कई सालों से नेस्ट फेस्ट कार्यक्रम आयोजित करती आयी है।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तर पूर्व के सभी राज्यों के संस्कृतियों की झलक देखने को मिली। परम्परागत परिधानों में मेघालय से वांगला डांस और गोरा डांस, मिजोरम के युवाओं द्वारा चेराओ डांस पेश किया गया। मणिपुर ग्रुप ने कोम,तांकुल और लाईहोरावा डांस प्रस्तुत किया। सिक्किम से मानुनी डांस और असम के बिहू के अलावा और भी कई तरह के नृत्य की झलक देखने को मिली। बॉलीवुड सिंगर जुबिन गर्ग के गानों पर युवा जमकर थिरके। इंडियन आइडिल 4 की विजेता सुरभी देववर्मा ने अपनी आवाज से कार्यक्रम में समा बांधा।

दिल्ली में स्थानीय स्वायत्त शासन का विकास

सन् 1863 से पहले की अवधि का दिल्ली में स्वायत शासन का कोई अभिलिखित इतिहास उपलब्ध नहीं है। लेकिन 1862 में किसी एक प्रकार की नगर पालिका की स्थ...