Friday, April 22, 2011

तस्वीर जो बहुत कुछ कहना चाहती है

             आज जंतर मंतर गया था.. तो मेरी नजर इन पर पड़ी
      ये बाबा जो बैठे है  ये पिछले ७ दिनों से भूखहड़ताल पर बैठे है .
                     लेकिन ये अप्रचलित अन्ना हजारे है... 
             जिनकी सुध अभी तक किसी मीडिया ने नहीं ली.



इन तस्वीरो के पास बोलने के लिए हमारी तरह मुह नही है ...लेकिन फिर भी बिना बोले बहुत कुछ बयां कर रही है
..

Sunday, April 17, 2011

बस स्टैंड या गाडी पार्किंग स्टैंड ?


गाँधी नगर पुस्ता बस स्टैंड पर खड़ी अवैध पार्किंग 

पूर्वी दिल्ली | दिल्ली में जाम कि समस्या आम हो चुकी है इसके बचने क लिए दिल्ली ट्राफिक पुलिस समय समय पर फ़िल्मी सितारों व क्रिकेटरों को द्वारा ट्राफिक नियमो का पालन का प्रचार करते नजर आ जाते है | लेकिन आप को ये तस्वीर देख रहे है ये तस्वीर उन सरे नियमो कि दझिया उडा रही है | ये कोई आम बात नही कि ये सिर्फ चंद घंटो क लिए नही बल्कि आपको ये अवैध जगह खड़े वाहन आपको देर रात तक भी खड़े मिल जायेंगे |
अवैध पार्किंग में क़तर में लगी गाड़िया 
 ये तस्वीर है गाँधी नगर पुस्ता रोड की जहा पर बस स्टैंड व इसके आस पास सेकड़ो गाड़िया अवैध रूप से खड़ी रहती है | जिससे यहाँ के यतायात में तो रुकावट आती ही है साथ ही बस में सफ़र करने वाले मुसाफिरों  को भी  काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है | क्योकि जब बस स्टैंड पर इस तरह से अवैध पार्किंग कर दी जाएगी तो मुसाफिर खा से बस स्टैंड का फ़ायदा उठा पाएंगे |


Tuesday, March 29, 2011

महामुकबला



महामुकबला

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप के सेमीफाइनल में की तैयारी अपने चरम पर है और वहीँ दूसरी ओर शबाब पर है भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का जुनून,भारत-पाक मुकाबला हमेशा से ही रोमांचकारी रहता है क्योंकि दोनों ही देशों  की आवाम के लिए यह एक खेल से भी कुछ अधिक मायने रखता है| जहाँ इस मुकाबले में भारत अपने घर में हर हाल में जीतकर फ़ाइनल की टिकेट पक्की करना चाहेगा वहीँ  दूसरी ओर पाक टीम भी इस मुकाबले में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है  |क्रिकेट के भगवान से देश को महाशातक की उम्मीदें होंगी लेकिन सचिन यह कारनामा कर पायेंगे या नहीं यह कयास लगाना शायद अभी जल्दबाजी होगी |मीच का परिणाम चाहे कुछ भी हो लेकिन मोहाली में हमें अच्छा क्रिकेट देखने को जरुर मिलेगा इसकी पूरी गारंटी है | 


प्रस्तुतकर्ता -अनुग्रह मिश्रा 

Thursday, March 17, 2011

काश में बिहारी होता !!

देश में जब में पैदा होता
तो काश में बिहारी होता !

होता जब में बिहारी
तो समझ  आती रोटी की लाचारी !

रोटी मिलने के बाद
होती अब पढने की बारी !

देश में जब में पैदा होता
तो काश में बिहारी होता ! 


काश में बिहारी होता 
लोगो को विश्वाश  मुझ पर जल्दी होता 

जारी है ....






Saturday, February 26, 2011

भ्रष्टाचार से भारत कैसे मुक्त हों ? पार्ट वन

देश में दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार  के नित नए मामले प्रकाश में आ रहे है | जिससे दुनिया में भारत की बहुत किरकरी हो रही है जिसके कारन देश की आन और शान पर खतरा मंडरा रहा है, अब बात ये की इस केंसर रुपी  बीमारी को कैसे दूर किया जाये इसको लेकर देश एक पहल की जरुरत है ..... इसके लिए अखिल भारतीय पत्रकार द्वारा आयोजित एक प्रतियोगता  आयोजित की गई थी जिसमे भ्रष्टाचार को भारत से दूर करने लिए पत्रकारिता के छात्रों द्वारा लेख हम आपके सामने कड़ी दर कड़ी आपके सामने पेश करेंगे ..  तो आज पेश है दिल्ली विशाविध्यालय में रामलाल आनंद कालेज से  पत्रकारिता का अध्यन कर रहे नितेश कुमार राय का लेख प्रस्तुत है....
भारत को भ्रष्टाचार पूरी तरह से जकड़ चुका है। चपरासी से लेकर बड़े-बड़े अधिकारी और नेता तक भ्रष्टाचार में लिप्त है। ऐसे में भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त कराना कठिन कार्य है। भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए सर्वप्रथम देश के प्रत्येक नागरिक को व्यक्तिगत दृढ़संकल्प लेना होगा कि वह न तो कभी भ्रष्टाचार करेगा और न ही भ्रष्टाचार को देखकर कभी चुप बैठेगा तब जाकर भारत को इस रोग से बचाया जा सकता है।
  भ्रष्टाचार से निबटने के लिए देश के नागरिको को शिक्षित करने के साथ-साथ उनके अधिकारों व कर्तव्यों की शिक्षा भी देनी होगी। आज भारतीयों के मानवीय मूल्यों और नैतिक मूल्यों में गिरावट आ गयी है जिसके कारण लोगों में भ्रष्टाचार करने की प्रवृति बढ़ गयी है। भ्रष्टाचार करने वाले लोगों की ज्वाबदेही सुनिश्चित की जाये तथा उन पर तुरंत कार्यवाही की जानी चाहिए। ऐसा कृत्य करने वालों के लिए नियम और कानून कठोर होने चाहिए कि वह कोई भी समाजविरोधी कार्य करने से पहले एक बार सोचने को मजबूर हो। ऐसे मामलों का निपटारा एक निश्चित समय में किया जाना चाहिए।
  सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 को लोगों के लिए और भी आसान बनाया जाना चाहिए। आजकल इस अधिकार का उपयोग करने वाले लोगों को भ्रष्टाचारियों द्वारा जान-माल की धमकियाँ दी जा रही है। ऐसे में इस अधिकार का उपयोग करने वाले लोगों का नाम-पता गोपनीय रखने के लिए एक अलग विभाग की स्थापना की जानी चाहिए ताकि इस विभाग के माध्यम से लोग इस अधिकार का उपयोग भ्रष्टाचार को रोकने में कर सके।
  आज भारत में युवाओं की एक बहुत बड़ी फौज तैयार है।भ्रष्टाचार से भारत को मुक्त कराने में युवाओं के सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है। युवा ही देश का भविष्य है।क्योंकि आज का युवा ही कल का चपरासी से लेकर अधिकारी, नेता और प्रधानमंत्री बनेगा। ऐसे में जब तक इस कार्य को युवा अपनें हाथ में नही लेगा तब तक भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा पाना नामुमकिन है।
 भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सरकार को चाहिए कि आम नागरिकों, समाजसेवकों और बुद्धजीवियों को मिलाकर एक ऐसे संगठन का निर्माण करे जो भ्रष्टाचाार के खिलाफ निगरानी का कार्य करे। इस संगठन में किसी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप न हो। यह संगठन सिर्फ न्यायपालिका के प्रति ज्वाबदेह हो। इस संगठन का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ सामाजिक होना चाहिए। इस संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव लोकतंात्रिक तरीके से हो। इस संगठन का सदस्य वह भारत का हर नागरिक हो सकता है जो भ्रष्टाचार से लड़ने में देश की सेवा निः स्वार्थ भाव से करना चाहता हो। संगठन का कार्य भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना हो तथा उसकी शिकायत सीधे न्यायपालिका को करना चाहिए। ऐसे शिकायतों को फास्ट ट्रैक अदालतों के जरिए तुरंत निबटाना चाहिए।
      अतः भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए देशवाशियों को स्वयं दृढ़संकल्प लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना होगा। 

Sunday, January 9, 2011

दिल्ली नगर निगम भी फेसबुक पर

 दिल्ली नगर निगम भी फेसबुक पर
आधुनिक युग में हर सेवा को आधुनिक बनाने का प्रयास किये जा रहे है.  पहले
तो सिर्फ  निजी संस्थान या निजी कार्यालय से ही आधुनिक सेवा मिल पाती थी
लेकिन जब जमाना सोशल नेट्वोर्किंग से चलने लगा हो तो अब भला  सरकारी
कार्यालय फिर इसमें कैसे पीछे रह सकते हैं. अब वह भी निजी संस्थानों की
तरह अपनी सेवाओं  को चुस्त करना चाहते है  और फिर ऐसे कदमो में दिल्ली
वाले कैसे पीछे रह सकते हैं.  अब तो आप समझ ही गए होंगे कि  हम किसके
बारे में बात कर रहे हैं.   तो आपने सही समझा हम दिल्ली नगर निगम की
फेसबुक सेवा की बात कर रहे है जो हाल ही में शुरू  की गई है जिसमे अप
बिना किसी सरकारी दफ्तर के धक्के  खाए अपनी समस्या दिल्ली नगर निगम के
बड़े अधिकरियो तक पंहुचा सकते हैं.    इसका तरीका भी काफी सरल है इसके
लिए बस आपको अपने फेसबुक खाते में जाकर  दिल्ली नगर निगम  का लिंक पेज
खोलना है जिससे चंद सेकंड में आपकी शिकायत नगर निगम के  बड़े अधिकारियों
तक पहुँच  जाएगी और दिल्ली नगर निगम क बड़े अधिकारी आपकी समस्या का  जबाब
भी लगभग  २४ घंटे में दे देंगे  तो है ना कितना आसान  अब दिल्ली नगर निगम
में शिकायत  दर्ज करना |

 दिल्ली वालों  को  रास आ रहा है फेसबुक

जब दिल्ली नगर निगम ने सेवा शुरू  कर ही दी है तो भला इसमें दिल्ली वाले
कैसे पीछे रह सकते है
कुछ ही दिन पहले  शुरू  की गई फेसबुक की इस सेवा का दिल्ली वाले जमकार
फ़ायदा उठा रहे हैं.  अब तक लगभग १८०० दिल्ली वासियों ने इस सेवा को पसंद
किया है और इसमें १५० के आस पास तस्वीरें इस सेवा की वाल पर पेस्ट की जा
चुकी है  जिसमे दिल्ली वालो का रुझान इस तरफ बढता नजर आ रहा है
तो अब वो दिन दूर नहीं की जब दिल्ली नगर निगम शिकायत  दर्ज होने क बाद २४
घंटे हल भी निकाल  देगी

चुनावी पैतरा भी खेल रहा है दिल्ली  नगर निगम

जब चुनाव सिर पर हो  तो सारे  चुनावी दल उसकी तैयारी में बहुत पहले से ही
लग जाते हैं.    लगभग एक वर्ष बाद नगर निगम के  चुनाव होने है और इसके
लिए नगर निगम में सत्ता में  रही भाजपा दोबारा सत्ता में आने  की कोई कसर
नहीं छोडना  चाहती  इसलिए ऐसी  सेवा की शुरूआत  करके दिल्ली नगर निगम
जनता का ध्यान  आकर्षित कर रही है लेकिन कुछ भी मान लीजिये चाहे चुनाव के
 बहाने ही  जनता को फ़ायदा तो हो ही रहा है