Showing posts with label अमित शाह. Show all posts
Showing posts with label अमित शाह. Show all posts

Sunday, March 26, 2017

सिफारिश नहीं सर्वे के आधार पर मिलेगा टिकट

-देर रात प्रदेश भाजपा आफिस पहुंचे अमित शाह

- कोर ग्रुप की बैठक भी हुई, नहीं मिलेगा मौजूदा पार्षद को टिकट

दिल्ली नगर निगम चुनाव को भाजपा ने नाक का सवाल बना लिया है। यही वजह है कि पंच परमेश्वर सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश भाजपा आफिस पहुंचकर प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप की बैठक ली। सूत्रों ने बताया कि अमित शाह ने साफ कर दिया है कि मौजूदा पार्षदों के टिकट काटने के फैसले पर भाजपा बैकफुट पर न आकर कायम रहेगी। साथ ही किसी सिफारिश के आधार पर किसी भी व्यक्ति को टिकट नही दिया जाएगा। राष्ट्रीय भाजपा द्वारा एक निष्पक्ष सर्वे चल रहा है, जिसके आधार पर ही टिकटों का बंटवारा होगा।

सूत्रों ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की यह बैठक पहले से प्लानिंग का हिस्सा नहीं थी। देर शाम को सभी पदाधिकारियों की बैठक की सूचना दी गई। और कुछ ही देर बाद सभी पदाधिकारी प्रदेश कार्यलय पंत मार्ग पहुंच गए। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी पहुंच गए। जिसके बाद केन्द्रीय नेताओं और अमित शाह की अगुवाई में प्रदेश के पदाधिकारी और सांसदो की बैठक हुई। जिसमे  उन्होंने आने वाले वीरवार यानि 30 मार्च तक हर मंडल की बैठक कर ली। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को आदेश दिए कि वह काम बांटकर लोकसभा अनुसार सभी मंडलों की बैठक कर ले। साथ ही ध्यान रखें की वह कार्यकर्ताओं को भाषण न देकर उनकी बात सुने और समझे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के आलावा केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, अनिल जैन, जितेन्द्र सिंह मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा को 9 अप्रैल को होने वाले राजौरी गार्डन विधानसभा चुनाव पर भी जमकर मेहनत करने के निर्देश आलाकमान ने दिए है। भाजपा का मानना है किअगर भाजपा इस सीट को जीतती है तो उसका फायदा आने वाले निगम चुनाव में मिलेगा। 

साभार : पंजाब केसरी