Thursday, November 2, 2017
Friday, September 29, 2017
उस रावण को नहीं कलयुग के इस रावण को जलाने की जरूरत है

हम हर साल दशहरा का त्योहार मनाते हैं। विजयदशमी वाले दिन अपने बच्चों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रावण को जलाते हैं और खुशियां मनाते हैं। लेकिन कभी सोचा है कि हम रावण को क्यों जलाते है? उसका कसूर क्या था? यही कि उसने भगवान श्रीराम की अर्द्धांगिनी मां सीता का पंचवटी से अपहरण किया था।
वह भी किसलिए अपनी बहन की कटी नाक का बदला लेने के लिए, जिसे हम सिर्फ कहानियों में सुना करते हैं। लेकिन इस कलयुग के रावण का क्या जो एक अपराधी, भ्रष्टाचारी और बलत्कारी के रूप में हमारे अंदर है। आज देश की जनता अपराध, भ्रष्टाचार और बलात्कारी रूपी रावण से त्रस्त है। जिसको नष्ट करना हम सब की जिम्मेदारी बनती है।
![]() |
| प्रमोद गोस्वामी,लेखक |
Sunday, July 2, 2017
शौक भारत को देखने और दिखाने का
फेसबुक के जरिए युवाओं को बाइक देश की शेर करा रहे युवा
घूमने का शौक किसे नहीं होता, लेकिन सब विदेश घूमने जाना चाहते हैं। लेकिन दिल्ली के कुछ युवा ऐसे हैं जिन्हें दूसरे युवाओं को भारत घुमाने का शौक सिर चढ़ गया है। देश की बेहतरीन और चर्चित जगहों पर बाइक से घुमाने का शौक है। यही नहीं जिन्हें साथ ले जा रहे उन्हें कोई दिक्कत न और घूमने की यादगार अनुभव रहे ऐसे व्यवस्था यह ग्रुप करते हैं। तीन दोस्तों से शुरू यह समूह अभी तक तीन सौ से ज्यादा युवाओं को देश के कोने-कोने की सैर करा चुका है।
बाइक राइडिंग ग्रुप से जुड़े तनुज चुघ बताते हैं कि जिन युवाओं को बाइक राइडिंग हमारे साथ करनी हैं वह अपने जज्बे के साथ सोशल मीडिया पर हमसे संपर्क कर सकते हैं। इसमें बस राइडिंग करने वाले के पास बाइक होनी जरुरी होती हैं। चाहे वह कोई सी भी बाइक हो। इससे कोई फर्क नहीं पढ़ता। बस आपके अंदर बाइक को लॉग टूर पर चलाने का जज्बा होना चाहिए। अगर बाइक नहीं हैं तो वह उपलब्ध करा देते हैं, लेकिन उसके लिए उनसे कुछ राशि ली जाती है। इसके बाद वह जा सकते हैं। तनुज के अनुसार उन्हें घूमने के अऩुभव से यह पता चल गया है कि अगर लद्दाख जा रहे हैं तो वहां पर पैट्रोल पंप कहा कहा है। रहने की व्यवस्था कैसे होगी। और तो अगर बाइक में कुछ प्राब्लम हो गई तो उसे रिपेयर कैसे और कहा कराया जा सकता है इसकी जानकारी है। तो इसलिए उनके साथ जाने वाले को कोई प्रॉब्लम नहीं होती।
बाइक राइडिंग ग्रुप में
केवल लड़के ही नहीं लड़किया भी जाती है। कई बार ऐसा हुआ है कि उनके साथ बाइक लेकर
लड़किया भी गई है। कुशल का कहना है कि उनके साथ कोई भी जा सकता है। बस शर्ते वह
अपनी मर्जी से जा रहा हो। हमारे ग्रुप में सबका स्वागत है। सुशील कुशल के अनुसार
जब भी वह घूमने जाते हैं तो ज्यादातर साथ जाने वाले लोग नए होते हैं। और इससे एक
दूसरे को भारत घुमाने की चैन बढ़ती जा रही है। प्रजन्य का कहना है कि भारत जैसे
पर्यटन स्थल साथ ही किसी और अन्य देश में मिलते हो। इसलिए हमने तय किया है कि भारत
के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों का बाइक से घूमने का लक्ष्य पूरा करना है। और लोगों
को भी भारत के पर्यटन के बारे में बताना है। साभार : पंजाब केसरी

Friday, June 23, 2017
Sunday, March 26, 2017
सिफारिश नहीं सर्वे के आधार पर मिलेगा टिकट
-देर रात प्रदेश भाजपा आफिस पहुंचे अमित शाह
- कोर ग्रुप की बैठक भी हुई, नहीं मिलेगा मौजूदा पार्षद को टिकट
दिल्ली नगर निगम चुनाव को भाजपा ने नाक का सवाल बना लिया है। यही वजह है कि पंच परमेश्वर सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश भाजपा आफिस पहुंचकर प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप की बैठक ली। सूत्रों ने बताया कि अमित शाह ने साफ कर दिया है कि मौजूदा पार्षदों के टिकट काटने के फैसले पर भाजपा बैकफुट पर न आकर कायम रहेगी। साथ ही किसी सिफारिश के आधार पर किसी भी व्यक्ति को टिकट नही दिया जाएगा। राष्ट्रीय भाजपा द्वारा एक निष्पक्ष सर्वे चल रहा है, जिसके आधार पर ही टिकटों का बंटवारा होगा।
सूत्रों ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की यह बैठक पहले से प्लानिंग का हिस्सा नहीं थी। देर शाम को सभी पदाधिकारियों की बैठक की सूचना दी गई। और कुछ ही देर बाद सभी पदाधिकारी प्रदेश कार्यलय पंत मार्ग पहुंच गए। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी पहुंच गए। जिसके बाद केन्द्रीय नेताओं और अमित शाह की अगुवाई में प्रदेश के पदाधिकारी और सांसदो की बैठक हुई। जिसमे उन्होंने आने वाले वीरवार यानि 30 मार्च तक हर मंडल की बैठक कर ली। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को आदेश दिए कि वह काम बांटकर लोकसभा अनुसार सभी मंडलों की बैठक कर ले। साथ ही ध्यान रखें की वह कार्यकर्ताओं को भाषण न देकर उनकी बात सुने और समझे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के आलावा केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, अनिल जैन, जितेन्द्र सिंह मौजूद थे।
सूत्रों ने बताया कि भाजपा को 9 अप्रैल को होने वाले राजौरी गार्डन विधानसभा चुनाव पर भी जमकर मेहनत करने के निर्देश आलाकमान ने दिए है। भाजपा का मानना है किअगर भाजपा इस सीट को जीतती है तो उसका फायदा आने वाले निगम चुनाव में मिलेगा।
साभार : पंजाब केसरी
टोल टैक्स वसूली में आप ने लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप, अब फिर से सदन में है यह प्रस्ताव
-टोल कंपनी को प्रदूषण के कारण व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर देनी है छूट -मई माह की बैठक में प्रस्ताव को कमिश्नर के पास भेज दिया था वापस निह...
-
दीपावली से दिवाली का दौर दीपावली का अर्थ सामान्यत दीपो को जलाकर खुशिया मानाने वाला त्यौहार माना जाता आ रहा है । क्योंकि भारतीय ग्रंथो ...
-
-टोल कंपनी को प्रदूषण के कारण व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर देनी है छूट -मई माह की बैठक में प्रस्ताव को कमिश्नर के पास भेज दिया था वापस निह...
-
आज का दिन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के लिए चैन की सांस लेने का है। अभी आपकों समझ नहीं आया होगा। लेकिन मैं आपको समझाने की कोशिश...





































